फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

269 टीबी मरीजों के बैंक खाते नहीं 269

Thu, 02 Aug 2018 12:04 AM IST
कीर्तिराज रुमाल /अमर उजाला/ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
Bank
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को वर्ष 2020 तक टीबी मुक्त करने की राह में ऊधमसिंह नगर में अशिक्षा और गरीबी आड़े आ रही है। निक्षय पोषण योजना के तहत पोर्टल में दर्ज किए गए 927 टीबी रोगियों में से 269 के बैंकों में बैंक खाते ही नहीं है। इस कारण उन्हें निक्षय पोषण योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने मार्च 2018 से टीबी रोगियों को अच्छे भोजन के लिए निक्षय पोषण योजना शुरू की है। इसके तहत टीबी रोगियों को प्रत्येक माह 500 रुपये इनसेंटिव देने की व्यवस्था की है। यह पैसा सीधे मरीज के खाते में पहुंचता है।

स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अब तक 927 टीबी रोगियों की सूची निक्षय पोर्टल में दर्ज की है। इनमें 658 रोगियों के ही विभिन्न बैंकों में खाते हैं। इनमें 610 टीबी रोगियों के खातों में अप्रैल और मई का दो महीने का पैसा स्वास्थ्य विभाग डाल चुका है। शेष 48 टीबी रोगियों के खातों में भी जल्द पैसा डाल दिया जाएगा। वहीं पोर्टल की सूची में शामिल 269 टीबी रोगी ऐसे हैं, जिनके अपने बैंक खाते ही नहीं है।
विज्ञापन


खातों के अभाव उन्हें निक्षय पोषण योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना कहते हैं कि जिन टीबी मरीजों के बैंक खाते नहीं हैं, उन्हें खाते खुलवाने के लिए जल्द अभियान के तहत प्रेरित किया जाएगा। बैंक खाते खुलवाने के लिए जिला लीड बैंक अधिकारी से वार्ता की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि निक्षय पोषण योजना के तहत अक्तूबर से इलाज करा रहे टीबी मरीजों को भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें