फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स चोरी का माल पकड़ा

Fri, 26 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश रोडवेज डिपो की बस में अवैध रुप से लाया जा रहा माल वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने पकड़ लिया। लेकिन माल लाने वाला व्यक्ति अधिकारियों को चकमा देकर मौके से चार-पांच नग लेकर फरार हो गया। बाकी माल को वाणिज्य कर अधिकारियों ने कब्जे में ले लिया। रोडवेज बस में माल कहां से लाया जा रहा था अधिकारी इसकी जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार को वाणिज्य कर विभाग के तीन अधिकारी रामनगर जाने के लिए एमपी चौक पर खड़े थे। इसी दौरान वहां यूपी की रोडवेज बस पहुंची। बस से एक व्यक्ति माल उतराने लगा। जब अधिकारियों ने देखा कि इतना माल रोडवेज बस से कहां जा रहा तो उन्हें सेल्स टैक्स चोरी का संदेह हुआ।

इस पर एक अधिकारी ने विभाग के ही एक अन्य अधिकारी को पूरी मामले अवगत करा दिया। माल उतारने वाले व्यक्ति ने अधिकारी को वार्ता करते हुए देखा तो वह चुपके खिसक लिया। लेकिन जिस रिक्शा चालक से उसने माल तय किया था उसे अधिकारियों ने पकड़ लिया। जब उससे पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बता सका। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वाणिज्य कर अधिकारियों ने माल से भरे नौ नग कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इन नगो में बिना बिल के हार्डवेयर के माल से भरे हुए हैं। इधर वाणिज्यकर अधीक्षक कबीर सिंह चौहान ने बताया कि माल से भरे नौ नगों को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तक पकड़े गए माल का स्वामी नहीं आया है। स्वामी के आने पर माल की कीमत का आंकड़ा लगाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें