फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रार कानूनगो और लेखाकार न होने से तहसील के कार्य ठप

Tue, 08 May 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सितारगंज। 
विज्ञापन
सितारगंज में रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष के निरीक्षण के दौरान अभिलेख जांचते एसडीएम विनोद कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एसडीएम विनोद कुमार ने सोमवार शाम पांच से साढ़े छह बजे तक तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो, नाजरात, संग्रह कक्ष आदि का निरीक्षण किया। रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष में अभिलेखागार जाने वाली पत्रावलियां लंबित मिलीं। प्रभारी तहसीलदार शेर सिंह ग्वाल ने बताया कि रजिस्ट्रार कानूनगो का पद खाली है। उप तहसील नानकमत्ता के कानूनगो दो दिन यहां आकर काम निपटाते हैं। जिससे कार्यों में बाधा आ रही है।

विज्ञापन


संग्रह कक्ष के निरीक्षण में 16 करोड़ 88 लाख 92 की ऋण वसूली के लक्ष्य को पूरा करने में कमी पाई। नौ संग्रह अमीनों के एवज में सिर्फ पांच अमीन कार्यरत पाए। शेष पद खाली हैं। वसूली की समीक्षा करने पर सितारगंज तहसील में तैनात दो अमीनों में से अनिल गुप्ता द्वारा 23 लाख और नानकमत्ता उप तहसील के तीन अमीनों में से प्रताप राणा द्वारा 24 लाख रुपये वसूली करना ही पाया। यह इस वर्ष की सबसे कम वसूली हुई।

इस पर एसडीएम ने दोनो अमीनों की फटकार लगाई और वसूली में तेजी के निर्देश दिए। बताया नाजरात से डाक में भी देरी मिली। इसके बाद तहसील में दैवी आपदा मद की जानकारी ली। एसडीएम ने कहा कि मंगलवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम के समक्ष रिपोर्ट पेश की जाएगी। कर्मचारियों की कमी से भी अवगत कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें