फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गदरपुर की तनीशा ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान

Thu, 22 Jan 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम् विषय पर आयोजित राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में गदरपुर की बेटी तनीशा चावला ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। देशभर से करीब दस हजार युवाओं की सहभागिता वाली इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में तनीशा ने उत्तराखंड राज्य में दूसरा और देश में 13वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

वार्ड सात निवासी तनीशा को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर देश के टॉप 27 विजेताओं में सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। तनीशा को 26 जनवरी को कर्तव्यपथ, नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड के लिए आमंत्रण भी मिला है। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर से शिक्षा ग्रहण कर रही तनीशा माय भारत ऊधमसिंह नगर, विकासखंड गदरपुर की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हैं और अखिल भारतीय साहित्य परिषद उत्तराखंड की जिला युवा प्रकोष्ठ प्रमुख के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें