फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव दरबार में तांड़व: पूर्व विधायक ठुकराल पर थप्पड़ जड़ने का आरोप

Wed, 08 Oct 2025 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रंपुरा में रहने वाले एक युवक ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर थप्पड़ मारने और धमकी देने का आरोप लगाया है। इधर, ठुकराल का कहना है कि युवक ने पहले उनके चालक के साथ बदसलूकी की। इस घटना के बारे में उन्होंने खुद एसएसपी को फोन पर बताया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करने को कहा है।
विज्ञापन

वार्ड 22 रंपुरा बस्ती में रहने वाले मोहित ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि वह भाजपा का सदस्य है। भाजपा से टिकट कटने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि पांच अक्टूबर की रात को वह शिव दरबार कार्यक्रम में गया था। जागरण के बाहर पूर्व विधायक ठुकराल की गाड़ी खड़ी थी। उसने स्कूटी का हॉर्न बजाकर साइड देने का इशारा किया।
इस बीच ठुकराल अपने भाई और एक अन्य युवक के साथ उतरे और अभद्रता करते हुए थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। जातिसूचक शब्द भी कहे गए। वहीं पूर्व विधायक ठुकराल के कार चालक राजीव गुप्ता ने पुलिस को बताया है कि वह ठुकराल व उनके भाई को लेकर शिव दरबार में माथा टेकने गए थे। इस बीच रंपुरा निवासी मोहित व एक अन्य युवक ने विधायक की कार पर जोर-जोर से हाथ मारा और गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों ने पूर्व विधायक व उनके भाई के ऊपर तमंचा तान दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। उसका कहना है कि दोनों युवकों का आपराधिक रिकार्ड है। इस मामले में मंगलवार को ठुकराल रंपुरा चौकी पहुंचे और हंगामा किया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोट
मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है। जिसने मेरे खिलाफ तहरीर दी है वह भाजपा का सिपाही नहीं बल्कि अपराधी है। उसके साथ रहने वाला युवक कुछ दिन पहले जेल से बाहर आया है। इस मामले की शिकायत मैंने घटना वाले दिन एसएसपी को दे दी थी। पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। - राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें