फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: टनकपुर परिक्षेत्र को मिलीं छह नई रोडवेज बसें

Sun, 18 Jan 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। टनकपुर परिक्षेत्र के तीनों डिपो टनकपुर, पिथौरागढ़ और लोहाघाट को दो-दो (कुल छह) बसें मिली हैं। टनकपुर परिक्षेत्र के अधीन संचालित खटीमा के हाईटेक रोडवेज स्टेशन से प्रतिदिन विभिन्न डिपो की 50 से अधिक बसें इन आउट हो रही हैं। बसों के इन आउट होने से यात्रियों को रुद्रपुर से दिल्ली तक सभी बसें एक ही स्थान पर आसानी से मिल रही हैं। बसों का संचालन बाईपास से कराने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

खटीमा में खुले उत्तराखंड परिवहन निगम के हाईटेक बस अड्डे पर आने वाली सभी बसें अभी अपने रूट से होकर पहुंच रही हैं। टनकपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक केएस राणा ने बताया कि खटीमा का बस अड्डा टनकपुर परिक्षेत्र के अधीन हैं। बस अड्डे में इन आउट के लिए पहुंचने वाली बसें पुराने रूटों से ही चलेंगी या बाईपास से जाएंगी, इसको लेकर अभी निर्णय नहीं लिया गया है।
फिलहाल अभी बसें अपने पुराने रूटों से ही आ रही हैं। उन्होंने बताया कि नए साल पर उत्तराखंड राज्य को मिलीं 100 नई रोडवेज बसों में टनकपुर डिपो को 10 से 12 बसें की और जरूरत है। इधर, खटीमा हाईटेक रोडवेज स्टेशन के प्रभारी सुरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि स्टेशन में प्रतिदिन 50 से अधिक बसें इन आउट कर रही हैं। हाईटेक स्टेशन खुलने से यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें