रुद्रपुर। डीएम उदयराज सिंह ने अवैध अतिक्रमण, कानून व्यवस्था, शांति व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा को लेकर बैठक की। उन्होंने राजस्व, वन, नजूल, सड़क किनारे अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि विभिन्न प्रकार की भूमि पर अवैध कब्जे व बसावट से हो रहे बदलाव पर पैनी नजर रखकर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने वनाधिकारियों से वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण को सख्ती से रोकने को कहा। कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासन संयुक्त रूप से कार्रवाई करे। वहां सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, एसपी सिटी मनोज कत्याल, मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज शुक्ल आदि मौजूद रहे।