फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने दो ओवरलोड वाहन पकड़े

Mon, 22 May 2017 11:52 PM IST
शातिपुरी, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शांतिपुरी गौला नदी में खनन पट्टों का निरीक्षण करते तहसीलदार और पुलिस टीम। - फोटो : am
विज्ञापन
 तहसीलदार सुरेश कुमार ने सोमवार को गौला में औचक छापेमारी की और ओवरलोड उपखनिज लेकर आ रहे दो वाहनों को सीज कर पंतनगर पुलिस को सौंप दिया। तहसील प्रशासन, पंतनगर थानाध्यक्ष संजय पाठक ने संयुक्त टीम के साथ गौला नदी में छापेमारी की।
विज्ञापन


टीम आने की सूचना पर कई वाहन चालक अपने वाहन लेकर भाग खड़े हुए। तहसीलदार ने नदी में चल रहे खनन स्थलों का निरीक्षण करते हुए पट्टा धारकों को मानकों के अनुसार खनन करने की हिदायत दी। कहा कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें