शांतिपुरी गौला नदी में खनन पट्टों का निरीक्षण करते तहसीलदार और पुलिस टीम।
- फोटो : am
तहसीलदार सुरेश कुमार ने सोमवार को गौला में औचक छापेमारी की और ओवरलोड उपखनिज लेकर आ रहे दो वाहनों को सीज कर पंतनगर पुलिस को सौंप दिया। तहसील प्रशासन, पंतनगर थानाध्यक्ष संजय पाठक ने संयुक्त टीम के साथ गौला नदी में छापेमारी की।
टीम आने की सूचना पर कई वाहन चालक अपने वाहन लेकर भाग खड़े हुए। तहसीलदार ने नदी में चल रहे खनन स्थलों का निरीक्षण करते हुए पट्टा धारकों को मानकों के अनुसार खनन करने की हिदायत दी। कहा कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।