फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लंगूर की तस्वीर से उत्पाती बंदरों का सामना

Sat, 20 Jun 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। बंदरों के उत्पात से राहत के लिए जसपुर स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन ने अस्पताल परिसर में लंगूर की तस्वीर लगा दी है ताकि बंदर अस्पताल के अंदर प्रवेश करने से डरे। उन्हें ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि वन विभाग ने बंदरों को भगाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

जसपुर स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों बंदरों ने अपना डेरा जमाया है। बंदर अस्पताल में आने वाले मरीज, तीमारदार एवं अस्पताल प्रशासन पर काट खाने को दौड़ रहे हैं। इन्हें भगाने और इनके हमलों से बचने के लिए चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को कमरों में डंडा रखना पड़ रहा है। इसका भी असर बंदरों पर नहीं पड़ रहा है। अब अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल परिसर में लंगूर की भयानक तस्वीर लगाई है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र मोहन गहलोत ने बताया कि वन विभाग और नगर पालिका प्रशासन से कई बार लिखित एवं मौखिक शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बंदर अब कुछ ज्यादा ही परेशान कर रहे हैं। मजबूरी में उन्हें अस्पताल परिसर में ही लंगूर की बड़ी तस्वीर लगानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें