फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में सांकेतिक चक्का जाम

Tue, 11 Aug 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
नानकमत्ता में विरोध प्रदर्शन कर सांकेतिक गिरफ्तारी देते किसान।
विज्ञापन
नानकमत्ता। अखिल भारतीय किसान सभा के रेल रोको रास्ता रोको जेल भरो आंदोलन के आह्वान पर किसान संगठनों ने सांकेतिक चक्का जाम कर सांकेतिक गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन

सोमवार को विभिन्न किसान संगठनों के कार्यकर्ता नानकमत्ता कृषि मंडी में पहुंचे। यहां हुई बैठक में किसानों ने मंडी समिति के एसएमआई जगदीश कलोनी से आगामी धन क्रय सीजन के सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने, छोटे किसानों को धान विक्रय में होने वाली समस्याओं का हल निकालने और अनावश्यक कटौती नहीं करने की मांग की।
बैठक में एमएससी पर कानून बनाए जाने, मनरेगा के तहत मजदूरों को 200 दिन का रोजगार दिए जाने और 700 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दिए जाने व किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद खटीमा मार्ग तक केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सुरक्षा व्यवस्था के चलते कोतवाल संजय पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। वहां अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष गुरनाम सिंह, भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) जिलाध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर, जगीर सिंह, लोहार सिंह राणा, मन खुशी सिंह राणा, सुरेश सिंह राणा, त्रिलोक सिंह, अमरीक सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें