फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एससी-एसटी शिक्षक संघ का सांकेतिक प्रदर्शन आज

Sat, 24 May 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने अपनी मांगों का निस्तारण न होने पर सांकेतिक प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने की तैयारी की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम सिंह ने बताया कि एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन लंबे समय से अपनी मांगों को गंभीरता से नहीं लिए जाने के कारण प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर 24 मई को दोपहर तीन बजे से सांकेतिक प्रदर्शन करेगा।
साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। उन्होंने कहा कि राज्याधीन पदों पर एससी-एसटी वर्गों के प्रतिनिधित्व के आकलन के लिए गठित जस्टिस इरशाद हुसैन कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए।
विज्ञापन

वर्ष 2019 के बाद नए रोस्टर से उत्पन्न समस्याएं व उनका निराकरण और विभागीय पदोन्नति वाले पदों में एससी-एसटी वर्गों का न्यूनतम प्रतिनिधित्व पूर्ण किए जाने की मांग की।
साथ ही विभागीय स्तर पर एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन को प्रतिनिधि स्तर की मान्यता, प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में प्राथमिक से लेकर माध्यमिक तक के शिक्षक, प्रवक्ता प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्य के सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरे जाने आदि की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें