फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास हजार की नकदी के साथ झपट्टामार दबोचे

विज्ञापन
जसपुर पुलिस हिरासत में लूट के आरोपी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। झपटमार गिरोह के तीन सदस्यों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बाइक सवार युवक से 50 हजार रुपये छीने और फरार हो गए। पुलिस ने शाम को ही एक अनुबंधित ढाबे से तीनों बदमाशों को रुपयों समेत दबोच लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम कासमपुर निवासी मनमीत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पिता राम किशोर सिंह से 50 हजार रुपये लेकर बाइक से कहीं जा रहा था। सूत मिल कॉलोनी के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक करके उसकी बाइक रुकवाकर पकड़ लिया। जेब में रखे 50 हजार रुपये छीनकर वह लोग भाग गए। सूचना पर सभी मार्गों की नाकेबंदी कर पुलिस ने देर शाम तक चेकिंग अभियान चलाया। शुक्रवार को घटना का खुलासा करते हुए एसएसआई दिनेश बल्लभ ने बताया की तीनों आरोपियों को अफजलगढ़ मार्ग स्थित उत्तराखंड परिवहन निगम के अनुबंधित ढाबे के पास पॉप्लर के बाग में घेराबंदी कर दबोचा। उनकी निशानदेही पर लूटे गए 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शफीक अहमद निवासी ग्राम मेघावाला, मोनू शर्मा निवासी मोहल्ला गुजरातियान, मोहम्मद यामीन निवासी मोहल्ला दिल्ला सिंह बताया। आरोपियों ने बताया कि ठाकुरद्वारा मोड़ स्थित शराब की दुकान से मनमीत ने बीयर की बोतल खरीदी थी। जेब में रखी नोटों की गड्डी हमें दिखाई दी थी। मन में लालच आने पर उससे रुपये छीने थे। एसएसआई ने बताया कि आरोपियों की बाइक सीज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें