फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर तोड़ चोरी करते हुए चोर घायल

विज्ञापन
शक्तिफार्म में चोरी की घटना की जानकारी जुटाती पुलिस। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
शक्तिफार्म। नगर के मुख्य बाजार में चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ली। आशंका है कि चोर दुकान के अंदर स्थित कांच का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसते समय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके चलते दुकान में रखा अन्य सामान नहीं ले जा पाया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पिछले 19 दिनों में नगर में चोरी की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड संख्या चार निवासी पिंटू हालदार की मुख्य बाजार में डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर्स नाम से दुकान है। शुक्रवार सुबह जब एक व्यक्ति ने शटर एक कोने से टूटा हुआ देखा तो उसने पिंटू को सूचना दी। पिंटू ने देखा दुकान का गल्ला टूटा हुआ था और इसमें रखे 300 रुपये गायब थे। शटर के अतिरिक्त शीशे की फिटिंग के एक तरफ का कांच का हिस्सा टूटा हुआ था। अंदर से लेकर बाहर तक खून के धब्बे थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि सरिये से शटर का कोना तोड़ अंदर घुसते समय कांच की चपेट में आकर चोर घायल हो गया। जिस कारण चोर दुकान में रखे प्रिंटर एवं लैपटॉप आदि नहीं ले जा पाया। सूचना पर चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।
19 दिनों में हुई दूसरी चोरी
शक्तिफार्म। 24 अगस्त को व्यापार मंडल महामंत्री हितेश गुप्ता की किराने की दुकान से चोरों ने 12 हजार की नकदी उड़ा ली थी। पुलिस ने आसपास की दुकानों के सीसीटीवी खंगालने के साथ ही कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की। 19 दिन बीतने के बाद भी पुलिस चोरी का खुलासा नही कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें