फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट के नाम पर लाखों की ठगी, मुकदमा

Mon, 24 Aug 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओमेक्स निवासी महिला से लखनऊ में प्लाट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर दी गई। मामले की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस के मुताबिक ओमेक्स निवासी अंजू चौहान पत्नी प्रवीण ने एसएसपी को सौंपे शिकायती पत्र में कहा था कि वर्ष 2012 में रिश्तेदार महिला नीरजा अपने दो पुत्रों के साथ उनके घर आई थी।

 इस दौरान उसने बताया कि लखनऊ में एक प्लाट बिकाऊ है, जिसे आपस में मिलकर खरीद लेते हैं। नीरजा की बातों पर विश्वास कर उसने एक लाख रुपये टोकन मनी के रूप में दे दिए।
विज्ञापन


इसके बाद गणेशगंज लखनऊ निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह के साथ मिलकर इकरार नामा तैयार किया गया। जिसमें प्लाट स्वामी महिला रानी को सात मई 2012 को 70 लाख रुपये सौंपा गया।

यही नहीं इसके अलावा चार लाख रुपये भी रानी को नगद दिए। आरोप है कि बाद में पता चला कि रिश्तेदार महिला नीरजा और शैलेंद्र प्रताप ने अनुबंध पत्र विक्रेता रानी से 11 नवंबर 2011 को बयाना देकर अपने पक्ष में करवा दिया।

 साथ ही पता चला कि रानी की मौत 20 मार्च 2011 को हो चुकी थी। नीरजा और शैलेंद्र प्रताप ने किसी अन्य महिला को रानी बनाकर फर्जी बैनामा तैयार किया था।

इस पर एसएसपी ने ट्रांजिट कैंप पुलिस को मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें