फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 15 अप्रैल के बाद शुरू हो सकता है तरणताल

Fri, 11 Apr 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। तरणताल में 15 अप्रैल के बाद तैराकी का प्रशिक्षण शुरू हो सकता है। इसके लिए ताल की सफाई शुरू करा दी गई है। पिछले साल लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगने से सितंबर में तैराकी का प्रशिक्षण शुरू हो सका था।
विज्ञापन

मात्र एक महीने तक चले प्रशिक्षण में 10-12 तैराक ही पंजीकृत हुए। इस बार इसी माह से प्रशिक्षण शुरू करने को ताल की सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है। वहीं विभाग ने प्रशिक्षण लेने वालों के लिए मासिक शुल्क में इजाफा किया था। इस बार भी वही शुल्क रह सकता है।
विज्ञापन

बच्चों को प्रशिक्षण लेने के लिए प्रतिमाह 1500 रुपये, युवाओं को दो हजार रुपये शुल्क अदा करना होगा। यह अक्तूबर तक संचालित हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें