फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड भाई की हत्या करने का अंदेशा, परिजनों ने एसएसपी से की शिकायत; जांच की मांग

Tue, 27 Aug 2024 05:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

Rudrapur News: सितारगंज की एक फैक्टरी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड की मृत्यु को हत्या करार देते हुए परिजनों ने एसएसपी से मामले की जांच की मांग की।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

सितारगंज की एक फैक्टरी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड की मृत्यु को हत्या करार देते हुए परिजनों ने एसएसपी से मामले की जांच की मांग की। एसएसपी ने एसपी सिटी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मजरा घाटगांव निवासी लाल बहादुर सिंह ने परिजनों के साथ एसएसपी मंजूनाथ टीसी को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि उनका भाई श्याम पाल सितारगंज की एक प्लाईवुड फैक्टरी में दो साल से सिक्योरिटी गार्ड था।

विज्ञापन


ये पढे़ं- Reetha Sahib: बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने ले ली महिला की जान, नहीं मिला इलाज; हल्द्वानी ले जाते समय दम तोड़ा

 

भाई ने कंपनी के मैनेजर पर रंजिश रखने की बात कही थी। भाई का कहना था कि मैनेजर उसे परेशान करता था। दबाव में लेकर ड्यूटी से ज्यादा काम करवाता था। 22 अगस्त की रात को उसके भाई ने फोन पर बताया था कि मैनेजर उनके भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा था। 23 अगस्त को उनके भाई श्यामपाल की रंजिशन हत्या की गई है। एसएसपी ने एसपी सिटी मनोज कत्याल को मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें