फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजाला अस्पताल के रंग बरसे कार्यक्रम में सूर्या के स्टाफ ने दिखाया उत्साह

Sun, 17 Mar 2019 12:16 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
काशीपुर में रंग बरसे कार्यक्रम में ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लेतीं महिलाएं।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

काशीपुर के उजाला हॉस्पिटल ने शहर की विभिन्न रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन में रंग बरसे नाम से एक खास होली मिलन कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत शनिवार को सूर्या रोशनी के कर्मचारी आवास परिसर में होली थीम पर ड्राइंग प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, पार्टनर सोशल अंताक्षरी और हेल्थ क्विज का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


रंग बरसे होली मिलन समारोह के तहत आयोजित इन प्रतियोगिताओं में फैक्ट्री कर्मियों और परिजनों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। करीब तीन घंटे के कार्यक्रम में प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था। ड्राइंग प्रतियोगिता में चार से 12 वर्ष तक के कुल 33 बच्चों ने भाग लिया। इनमें पुलकित सिंह प्रथम, अरमान द्वितीय, उत्कर्ष तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। 

म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में कुल 21 महिला प्रतिभागी रहीं। प्रियंका पांडेय विजेता चुनी गईं। हेल्थ क्विज में राखी बहुगुणा और उनके पति प्रदीप बहुगुणा,  दूसरी जोड़ी कल्पना मिश्रा और उनके पति परितोष मिश्रा प्रथम स्थान पर रहे। पार्टनर अथवा कपल सोशल अंताक्षरी प्रतियोगिता में कुल दस टीमों ने भाग लिया। इसमें सातवें नंबर की टीम दिनेश जोशी और उनकी पत्नी सविता जोशी विजेता चुनी गईं।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सूर्या रोशनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट तपन कुमार बंदोपाध्याय, सीसीओ शुभम चमोली, वरिष्ठ महाप्रबंधक संजीव कुमार, सहायक महाप्रबंधक आशुतोष मिश्रा, अवधेश कुमार ने पुरस्कृत किया। उजाला अस्पताल की डायटीशियन मनीषा चौहान ने नियमित खान-पान, संतुलित, पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम आदि के बारे में उपयोगी जानकारियां दी। साथ ही लोगों को जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी।
 
बता दें उजाला अस्पताल काशीपुर, अमर उजाला समूह की एक पहल है, जो कुमाऊं क्षेत्र के नागरिकों को सस्ती कीमत पर उच्चस्तर की सुविधाएं प्रदान कर रहा है। कुमाऊं के लोगों के लिए अस्पताल में सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज), जैसे सांस की बीमारियां, अस्थमा, टीबी, न्यूमोनिया और अन्य गंभीर बीमारियों जिसमें ब्रोंकोस्कोपी, थोरैकोस्कोपी, लाइफ  सपोर्ट सिस्टम, वेंटीलेटर, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट आदि की सेवाएं भी उपलब्ध हैं। दिल की समस्याओं से पीड़ित मरीजों के लिए उजाला अस्पताल में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर इम्प्लांट, कार्डियक, आईसीयू, कार्डियक एंबुलेंस (एसीएलएस), इको-कार्डियोग्राफी आदि उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें