काशीपुर। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जैविक खेती का किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।
बज्जर पट्टी भीमनगर स्थित सुगंधा गिर गौशाला में जैविक खेती-जीवन की आवश्यकता विषय पर कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसका शुभारंभ डॉ. कपिला श्रमी ने किया। पतंजलि योग पीठ की स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. पूजा जोशी ने कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जैविक खेती में प्राकृतिक संसाधनों जैसे गोबर, गौ मूत्र, प्राकृतिक जड़ी बूटियों से खाद्य एवं कीटनाशक बना सकते हैं, जो प्राकृतिक तरीके से पेड़ पौधों के लिए कारगर साबित होगा। पंतनगर विवि से प्रशिक्षण प्राप्त गोशाला के संस्थापक लाल सिंह नेगी से केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ लेने और प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए किसानों से अपील की है। जिसके चलते केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। काशीपुर, ठाकुरद्वारा, रामनगर के करीब 80 किसानों ने प्रतिभाग किया। वहां पर डॉ. दिग्विजय सिंह चौहान, शिवेंद्र, पूनम नेगी, नमिता पंत, नीमा, प्रदीप सिंह रावत, रवींद्र सिंह, विक्रम चंद्र, उमेश चंद्र, राजीव लोचन, नवीन बिष्ट आदि थे।