फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक का मंचन आकर्षण का केंद्र 

Wed, 04 Jan 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
बच्‍चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 होली सेपियंस स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने सेना के जवानों के वेश में सर्जिकल स्ट्राइक का शानदार मंचन किया। इस दौरान विभिन्न प्रांतों की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम हुए।  मुख्य अतिथि सहायक निदेशक (शिक्षा कुमाऊं) सुषमा सिंह ने कहा इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को अपनी संस्कृति की पहचान होती है।
विज्ञापन

बुधवार को होली सेपियंस स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक निदेशक (शिक्षा कुमाऊं) सुषमा सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। इसके बाद गणेश वंदना और सरस्वती वंदना हुई। बच्चों ने बेडू पाको..., भांगड़ा, राजस्थानी नृत्य आदि पेश किए। अंग्रेजी व हिंदी नाटक भी हुए। इस मौके पर प्रधानाचार्य हेमंत बोरा, प्रबंधक इकबाल सिंह लाडी, चेयरमैन बलविंदर कौर, हरपाल सिंह, चंपा उप्रेती, अमनजीत सिंह आदि थे। संचालन जसप्रीत कौर व शंकर अधिकारी ने किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें