खटीमा में पॉलीप्लैक्स इम्पलाइज यूनियन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यापर्ण कर स्वागत करते ?
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। पॉलीप्लैक्स इंपलाइज यूनियन (इंटक) का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें ग्यारह सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें आम सहमति से सुरेंद्र सिंह को अध्यक्ष चुना गया।
यूनियन के कार्यालय में संपन्न चुनाव में आम सहमति से उपाध्यक्ष संजय कुमार और जय प्रकाश सिंह, मंत्री नरेंद्र सिंह, संगठन मंत्री नरेश यादव, संयुक्त मंत्री राजेश कुमार सारस्वत, गिरधारी लाल, कोषाध्यक्ष राम सागर यादव, प्रचार मंत्री अनिल कुमार, कार्यालय मंत्री राम प्रवेश व कार्यकारिणी सदस्य संजय सिंह को चुने गए हैं।