जसपुर। श्री रामलीला की प्रबंध कमेटी ने सनी पधान को नया अध्यक्ष मनोनीत किया। मोहल्ला पट्टी चौहान स्थित मुख्य बाजार के राधा कृष्ण मंदिर में बृहस्पतिवार को बैठक आयोजित की गई।
श्री रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विमल कुमार ने सनी पधान को कमेटी का नए अध्यक्ष एवं नवीन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। दोनों के मनोनयन पर सभासद नीरज चौहान, विनय, नितिन कुमार, कमल कश्यप, मनोज गहलोत, विजेंद्र गहलोत आदि ने बधाई दी।