फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनीता सिंह बनीं भमरौला की बीडीसी सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में भमरौला क्षेत्र पंचायत सीट पर सुनीता सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी निशा पांडेय को 18 मतों से हराया। सुनीता को कुल 542 मत मिले जबकि निशा को 524 मत मिले।
विज्ञापन

रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय स्थित मतगणना स्थल में बुधवार सुबह आठ बजे से तीन चरणों में मतों की गिनती हुई। दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रही। तीनों चरणों में कुल 16 मत निरस्त हुए। इस तरह आखिर में सुनीता को 18 मत अधिक मिले लेकिन तीसरे चरण की मतगणना के बाद निशा ने रिकाउंटिंग की मांग की। निर्वाचन अधिकारी गंगा गिरी गोस्वामी ने रिकाउंटिंग करवाई लेकिन सुनीता की जीत का अंतर 18 मत ही रहा।
निर्वाचन अधिकारी ने बीडीसी सदस्य सुनीता सिंह को प्रमाणपत्र सौंपा। सुनीता की जीत से उत्साहित समर्थकों ने फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत कर जीत की बधाई दी। वहां पर तहसीलदार नितेश डागर, एडीओ पंचायत धीरेंद्र कुमार पंत, केके मेलकानी, उमेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रफी नगर की प्रधान बनीं नीलम रानी
गदरपुर। विकासखंड के ग्राम पंचायत रफी नगर में हुए उपचुनाव में नीलम रानी ने 647 मतों से जीत हासिल की। बुधवार को चुनाव अधिकारी शेखर जोशी के दिशा निर्देशन में मतगणना शुरू हुई। नीलम को 710 मत मिले। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कंचन रानी मात्र 53 मत हासिल कर सकीं। इसके अलावा 10 मत निरस्त हो गए। नीलम रानी के विजेता घोषित होने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। चुनाव अधिकारी शेखर जोशी ने नीलम रानी को ग्राम प्रधान पद का प्रमाण पत्र सौंपा। वहां बलदेव राज दहूजा, गुरमेल सिंह विनोद कुमार, राम किशन दहूजा, गुरदीप सिंह, अनिल कुमार, अशोक कुमार, लाल सिंह, नंदराम, वीशु, पूरन चंद, ममता रानी, कमलेश रानी, रोजी आदि थे।
पवनदीप प्रधान और रूपेंद्र बने बीडीसी सदस्य
बाजपुर। ग्राम नरखेड़ा में प्रधान पद पर हुए उपचुनाव में पवनदीप कौर ने 36 मतों से और बेरिया दौलत क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी रूपेंद्र सिंह ने 165 मतों से जीत हासिल की। बुधवार सुबह ब्लॉक दफ्तर में मतगणना शुरू की गई। ग्राम नरखेड़ा में प्रधान पद की प्रत्याशी पवनदीप कौर को 206, बबीता को 170 तथा हेमलता को 134 मत मिले। पवनदीप कौर ने बबीता को 36 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। इसी तरह बेरिया दौलत क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशी रूपेंद्र सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी किरनदीप कौर को 165 मतों से हराया। रूपेंद्र सिंह को 518 और किरनदीप को 353 मत मिले। बीडीओ सुरेश पंत ने विजेताओं को प्रमाणपत्र दिए। दोनों विजय प्रत्याशियों के समर्थकों ने विजयी जुलूस निकाला।
चंदा, तेजेंद्र, मनप्रीत और पूजा बनीं ग्राम प्रधान
खटीमा। ब्लॉक में रिक्त चार ग्राम सभाओं में हुए त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में बगुलिया से चंदा देवी, खालीमहुवट से तेजेंद्र पाल सिंह, पुरनापुर से मनप्रीत सिंह व सरपुड़ा से पूजा ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई हैं। नवनिर्वाचित चारों ग्राम प्रधानों को निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाणपत्र दिए।
ब्लॉक के रिक्त चार ग्राम सभाओं में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर 27 जून को मतदान हुआ था। बुधवार को निर्वाचन अधिकारी बीडीओ असित आनंद एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी राजू राम की देखरेख में आठ बजे से ब्लॉक सभागार में मतगणना शुरू हुई।
ग्राम पंचायत बगुलिया में ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी चंदा देवी को 1400 व उनकी प्रतिद्वंद्वी मधुश्री सुमन को 323 मत मिले। ग्राम पंचायत खालीमहुवट में तेजेंद्र पाल सिंह को 322 व उनके प्रतिद्वंद्वी सतीश पाठक को 177 वोट जबकि निर्मला देवी को 164 मत मिले।
इसी तरह ग्राम पंचायत पुरनापुर में मनप्रीत को 360 उनके प्रतिद्वंद्वी फूला सिंह को 308 जबकि सुखजीत सिंह को 121 मत मिले। ग्राम पंचायत सरपूड़ा में पूजा को 1803 व उनकी प्रतिद्वंद्वी शीला देवी को 505, किरन 263, गीता देवी 192 व शांति को 95 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन अधिकारी असित आनंद ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को विजयी प्रमाणपत्र प्रदान किए।
बीडीसी में परविंदर कौर ने भारी मतों से की जीत दर्ज
सितारगंज। त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव में ब्लॉक क्षेत्र की एक बीडीसी और चार प्रधान पदों की सीट पर मतगणना हुई। बसगर बीडीसी सीट पर परविंदर कौर ने 912 मत प्राप्त कर प्रतिद्वंद्वी पूनम को 247 मतों से हराया। पूनम को 665 मत मिले। ग्राम प्रधान की मतगणना में कुंवरपुर ग्रामसभा से रेशम सिंह ने (572) प्रतिद्वंद्वी अवतार सिंह को (534) हराया।
सिसैया में ग्राम प्रधान सीट पर पूर्व प्रधान रईसुद्दीन (554) ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद मस्तान (519) को पराजित किया। बैकुंठपुर ग्रामसभा से प्रधान सीट पर ब्रिंची वाईन (1142) ने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी सुनील हालदार (1055) को हराया।
इसी तरह ग्राम पंचायत सुरेंद्रनगर से राजा हालदार (448) ने प्रतिद्वंद्वी विक्की शील (333) को हराया। नवनियुक्त बीडीसी परविंदर कौर व चारों प्रधानों के समर्थकों ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें