फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे बाजार रोकने से भड़के व्यापारी

Thu, 30 Jul 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक बाजार व्यापारिक समिति के बैनर तले करीब 20 लोगों ने एएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। निगम परिसर में संडे बाजार रोकने, नगर का सांप्रदायिक वातावरण खराब करने के आरोप में विधायक हरभजन सिंह चीमा व मेयर ऊषा चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


बुधवार को साप्ताहिक बाजार समिति अध्यक्ष मो. जाहिद हुसैन के नेतृत्व में करीब 20 फड़ लगाने वाले दुकानदारों ने एएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और एएसपी कमलेश उपाध्याय को मांगों का ज्ञापन सौंपा।

समिति की ओर से वकील नदीमुद्दीन ने कहा कि रविवार को विधायक चीमा व मेयर चौधरी ने निगम परिसर के दोनों गेट बंद कर दुकानें नहीं लगाने दी। दिनभर शहर में अराजकता, अफरातफरी बनी रही।
विज्ञापन


 इनके साथियों ने लोगों के साथ अभद्रता की और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया। नदीम ने कहा कि दुकानदारों को फड़ नहीं लगाने देना केंद्र सरकार की वेंडर नीति के विरुद्ध है।

ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर कमलेश यादव, रामपाल, जाहिद हुसैन, महेंद्र सिंह, शेर मोहम्मद, राजकुमार, मो. हारुन, अनूप, मोहन लाल, संजीव कुमार, मो. हनीफ, मो. जफर, सुशील कुमार, राधेश्याम, अशोक कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो फाइल...29 केएसपी 1 पी- काशीपुर में प्रदर्शन करते साप्ताहिक बाजार व्यापारिक समिति के सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें