फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर पायलट परियोजना के रूप में शामिल

Thu, 30 Jul 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत प्रदेश के अंदर बाजपुुर ब्लॉक को पायलट परियोजना केे रूप में शमिल किया गया है। एक अगस्त को ब्लॉक क्षेेत्र के चयनित बीस गांव में पहले चरण के तौर पर कक्षा तीन की पढ़ाई लोक शिक्षा केंद्रों पर शुरू हो जाएगी। उसके बाद कक्षा पांच और आठ की पढ़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


लोक शिक्षा ब्लॉक समन्वयक जाकिर अली ने बताया कि योजना के अंतर्गत ब्लॉक क्षेत्र के गांव चकरपुर, नमूना, खंबारी, कनौरा, नरखेड़ा, जगन्नाथपुर, बांसखेड़ा, गुमसानी, हजीरा, बरहेनी, रम्पुराकाजी, बाजपुर गांव, हरसान, भीकमपुरी, महेशपुरा, गजरौला समेत बीस गांव को चयनित किया।

इन गांव में 600 लाभार्थियों का पंजीकरण हो चुका है। जाकिर के अनुसार लोक शिक्षा केंद्रों पर अक्षर ज्ञान ले चुके लाभार्थियों को समतुल्यता के तहत शिक्षा ग्रहण कराई जानी है।
विज्ञापन


लोक शिक्षा केंद्रों पर तैनात अनुदेशक लाभार्थियों के समय के अनुसार ही पढ़ाई कराएंगे।  उसके बाद नियमानुसार परीक्षा दिलाई जाएगी। सभी अनुदेशकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। साथ ही सामग्री भी उपलब्ध कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें