फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप और लू के थपेड़ों ने किया परेशान

Sat, 11 May 2019 12:08 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
रुद्रपुर में धूप से चलते के लिए छाता के साथ गुजरती युवती।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तराई में शुक्रवार को भी लोग गर्मी से बेहाल रहे। जिले का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग मुंह को कपड़े से ढंककर और छाता लेकर गुजरते नजर आए। मौसम विभाग ने जिले में 12 मई को बूंदाबांदी और 14 व 15 मई को हल्की बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


जिले में सुबह से ही तेज गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर के समय लू के थपेड़ों और तेज धूप से लोग परेशान नजर आए। रुद्रपुर में भीषण गर्मी के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में शनिवार से लगातार पांच दिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी संभावना है। वहीं तराई में 12 मई को बूंदाबांदी के बाद 14 और 15 मई को हल्की बारिश हो सकती है। उनके मुताबिक शनिवार को भी जिले में इसी तरह गर्मी पड़ेगी। 
विज्ञापन


जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
दिन  अधिकतम    न्यूनतम 
04 मई 36 डिग्री सेल्सियस 25डिग्री सेल्सियस 
05 मई 38.5 डिग्री सेल्सियस 23.2डिग्री सेल्सियस 
06 मई 40  डिग्री सेल्सियस 17.6 डिग्री सेल्सियस 
07 मई 41 डिग्री सेल्सियस 16.3 डिग्री सेल्सियस 
08 मई 41.5 डिग्री सेल्सियस 17.9 डिग्री सेल्सियस 
09 मई 41.6 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस 
10 मई 41.5 डिग्री सेल्सियस 20 डिग्री सेल्सियस  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें