फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द प्रस्ताव बनाकर भेंजे ताकि हो भूमि का हस्तांतरण : डीएम

Wed, 19 Feb 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने जवाहर नवोदय विद्यालय में किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि विद्यालय की भूमि को विद्यालय के नाम पर निशुल्क हस्तांतरण किए जाने के लिए मेरी ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें।
विज्ञापन

मंगलवार को कैंप कार्यालय पर समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिया कि विद्यालय परिसर के सड़कों की आंतरिक मरम्मत के लिए स्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करें। उन्होंने पीडी एनएचएआई को निर्देश दिया कि विद्यालय गेट के सामने रास्ते में टाइल्स निर्माण कराएं। सहायक नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि विद्यालय में निरंतर फॉगिंग और साफ-सफाई कराएं। प्रधानाचार्य से कहा कि विद्यालय में सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रस्ताव बनाकर उरेडा को प्रस्तुत करें ताकि उरेडा विभाग की ओर से सर्वे कर प्लांट स्थापित कराया जा सके। महाप्रबंधक उद्योग को निर्देश दिया कि सीएसआर के माध्यम से विद्यालय के बच्चों को कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन लगवाएं ताकि बच्चों को सुविधा मिल सके। बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, सीटीओ डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, डीडीओ सुशील मोहन डोभाल, एसडीएम मनीष बिष्ट, सीईओ केएस रावत, ईई लोनिवि ओपी सिंह, प्रधानाचार्य कंचन जोशी, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें