फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गन्ना विकास निरीक्षक पर सहकर्मी ने लगाया छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप

Wed, 18 Jun 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। गन्ना विकास परिषद की महिला निरीक्षक ने विभाग के हल्द्वानी कार्यालय में तैनात निरीक्षक पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हल्द्वानी निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गन्ना विकास परिषद किच्छा में कार्यरत है। 23 मई की दोपहर वह वह अपने कक्ष में काम कर रही थी। इसी बीच हल्द्वानी कार्यालय में तैनात निरीक्षक सिद्धार्थ कुमार कक्ष में आकर अशोभनीय बातें करने लगा। उन्होंने सिद्धार्थ पर बदतमीजी और छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया। कहा कि विरोध करने पर आरोपी ने तैश में आकर मारपीट की। उनके मुंह पर गंभीर चोट आई थी और मुंह से काफी खून भी बहा था। सिद्धार्थ के इस कृत्य से उनको काफी मानसिक व शारीरिक आघात पहुंचा है। कार्यालय में उनकी छवि भी धूमिल हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


छात्र ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार रात दंपती ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचा। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि एक लड़के ने उनकी नाबालिग बेटी से प्रेम प्रसंग के बाद शादी का झूठा आश्वासन दिया था। इसके बाद उनकी बेटी से शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। दोनों अलग-अलग स्कूलों में 12वीं के विद्यार्थी हैं। एसएचओ मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि सोमवार की रात आरोपी को उसके घर से संरक्षण में लिया गया था। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें