फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल में लगे ताले, गन्ना आग के हवाले 

Sun, 10 Dec 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज। 
विज्ञापन
सितारगंज चीनी मिल तत्काल प्रभाव बंद करने के आदेश के बाद प्रबंधन द्वारा बंद किया गया मुख्य गेट। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पांच दिन पहले चीनी मिल को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश शनिवार को चीनी मिल कार्यालय पहुंच गया। इसके बाद मिल प्रबंधन ने मुख्य गेट पर ताले लगाने के साथ ही बिना अनुमति किसी भी अधिकारी व कर्मचारी के मिल में प्रवेश पर रोक लगा दी। उधर, मिल बंदी के आदेश जारी करने से किसानों में आक्रोश फूट पड़ा। किसानों ने शहर में विशाल जुलूस प्रदर्शन के साथ कनस्तर बजाकर सरकार को जगाने की कोशिश की, साथ ही मुख्य चौराहे पर गन्ना भी जलाया। 
विज्ञापन


शनिवार को मिल के प्रधान प्रबंधक विनीत जोशी ने बताया बीती पांच दिसंबर को शासन द्वारा सितारगंज की दि किसान सहकारी चीनी मिल को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया गया है, जिसके बाद छह दिसंबर को उत्तराखंड सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड के महाप्रबंधक एके भट्टाचार्य ने मिल को बंद करने के आदेश दिए। महाप्रबंधक के आदेश पर मिल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया है। बताया कि स्थाई कार्मिकों को तीन माह का नोटिस जारी कर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के निर्देश दिए गए हैं और सीजनल कर्मचारियों को 15 दिन का नोटिस जारी किया है।

बताया कि नोटिस की समयावधि पूरी होने के बाद स्वत: ही सभी सेवानिवृत्त हो जाएंगे और स्थाई कर्मियों को तीन माह व सीजनल कर्मियों को 15 दिन का वेतन दिया जाएगा। बताया कि सुरक्षा विभाग के प्रभारी एसएस रावत को मिल में बिना अनुमति के किसी को भी प्रवेश न देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें