फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के मोबाइल जमा करें सीएमएस : सीएमओ

विज्ञापन
खटीमा में उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने के दौरान दिशा-निर्देश देतीं सीएमओ डॉ. सुनीता रतूड़? - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी ने उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। साफ सफाई न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कर्मचारियों को जींस व टी शर्ट पहनकर ड्यूटी पर न आने और अस्पताल में लागू वर्दी पहनने की हिदायत दी। सीएमएस को निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के मोबाइल स्विच ऑफ कर जमा कर लें।
विज्ञापन

सोमवार को सीएमओ अचानक उप जिला चिकित्सालय पहुंचीं। उन्होंने सीएमएस डॉ. सुषमा नेगी को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारियों के ड्रेस में न होने पर नाराजगी जताई। ड्यूटी के दौरान जींस और टी-शर्ट न पहनने की हिदायत दी। एप्रन और नेम प्लेट पद सहित लगाने के निर्देश दिए। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के मोबाइल पर व्यस्त मिलने पर फटकार लगाई।
सीएमओ ने इमरजेंसी, महिला एवं स्त्री रोग वार्ड, जनरल वार्ड, पैथोलॉजी लैब, क्षय रोग, रेडियोलॉजिस्ट, नेत्र विभाग, आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक विभाग का निरीक्षण किया। दंत विभाग के निरीक्षण के दौरान दंत चिकित्सक डॉ. कासिफ से कहा कि विभाग की ओर से दंत हाईजीनिस्ट की नियुक्ति की गई है, इसलिए इनसे काम लिया जाए। बाद में सीएमओ रतूड़ी ने डॉक्टर एवं स्टाफ की बैठक ली जिसमें अस्पताल में पाई गई कमियों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहां चिकित्साधिकारी डॉ. पीके ठाकुर, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. ममता सिंह, डॉ. प्रदीप चौधरी, डॉ. अकलीम अहमद, फार्मासिस्ट नवल किशोर गोस्वामी, केएस वल्दिया, मंजू आर्य, प्रियांशु राय, आनंदी वल्दिया, रंजनी बिष्ट, निर्मला चंद, प्रेम चंद, अखिलेश कुमार, पूजा जोशी, हृदयेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें