फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और शीत लहर से कांप उठी तराई

Sun, 08 Jan 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
विज्ञापन
बारिश से जलमग्न तराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। शीत लहर के साथ रुक-रुक कर हो रही बारिश से शनिवार को समूची तराई कांप उठी। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, इसका असर बाजारों पर भी पड़ा। बाजारों में रौनक फीकी रही। कामकाजी लोगों को घरों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार देर शाम से चल रही हवाओं के बाद देर रात रिमझिम बारिश शुरू होनेे लगी। जिससे तापमान एकाएक गिरने लगा।
विज्ञापन


शनिवार को भी दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। जिला मुख्यालय रुद्रपुर में बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया। अग्रसेन चौक, सिविल लाईन, गावा चौक, बाटा चौक, गल्ला मंडी सहित कई स्थानों पर जलभराव के चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिनभर शीत लहर, बारिश के चलते लोग कांपते नजर आए। ठंड के कारण बाजार में भी रौनक फीकी रही। लोग कई जगह आग तापते नजर आए। कामकाजी लोगों को भी ठंड, बारिश के चलते परेशानी झेलनी पड़ी।

रुद्रपुर। बीती रात से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने एक फकीर की जान ले ली। बताया गया है कि रंपुरा स्थित काली मंदिर के पास शनिवार प्रात: कंबल में लिपटे एक फकीर का शव बरामद हुआ। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त पश्चिम दिल्ली तिलकनगर निवासी 30 वर्षीय सुक्खा पुत्र बब्बू के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक ठंड लगने से उसकी मौत हुई है। मृतक फकीर बताया जाता है।
विज्ञापन


रुद्रपुर। कड़ाके की ठंड में घंटों बिजली गुल होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना। शुक्रवार देर रात से रुक-रुककर बारिश होने के साथ ही रात से शहर में बिजली भी गुल हो गई। दोपहर तक शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति भंग होने से लोगों को रोजमर्रा के काम में परेशानी हुई। बिजली गुल होने का असर उद्योग धंधों पर भी पड़ा। ऊर्जा निगम के एसडीओ आलोक सचान के मुताबिक सिडकुल पंतनगर में 220 केबी की लाईन टूटने से विद्युत आपूर्ति रोक दी गई थी, जिसे निगम ने शाम चार बजे तक दुुरुस्त कर सप्लाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें