फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत करेगी सुभाष चौक का सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
शक्तिफार्म बें सुभाष चौक की नापजोख करते कर्मी। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
आने वाले समय में सुभाष चौक का नजारा बदला सा दिखेगा। चौक के सौंदर्यीकरण के लिए नगर पंचायत चेयरमैन सुकांत ब्रह्म ने आर्किटेक्ट के साथ स्थलीय जायजा लिया। चौक में सुभाष चंद्र बोस की नई मूर्ति के साथ ही फुव्वारा लगाए जाने की योजना है।
विज्ञापन

रविवार को पंचायत चेयरमैन ब्रह्म ने आर्किटेक्ट अविनाश कुमार के साथ सुभाष चौक पहुंच सौंदर्यीकरण के लिए डिजाइन का खाका तैयार किया। चेयरमैन ने कहा कि चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य मूर्ति की स्थापना के साथ फुव्वारा बनाया जाएगा। बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
उन्होंने इस कार्य में 20 से 25 लाख रुपये लागत आने की बात कही। आर्किटेक्ट अविनाश ने कहा कि एक हफ्ते के अंदर डिजाइन तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। संस्तुति मिलने पर बरसात के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। वहां सभासद विक्रम भंडारी, देवाशीष पोद्दार, गोविंद पोखरिया, उत्तम दास, मनोज सरकार, आशीष अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें