फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
बाजपुर के मोहल्ला मझरा प्रभु का सील किया गया चिन्हित क्षेत्र। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। मृत महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसडीएम एपी वाजपेयी ने स्वास्थ्य, राजस्व और पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर मुआयना किया। मृतका के आवास के चिन्हित क्षेत्र को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस क्षेत्र में 25 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा जबकि आसपास के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है। सभी लोगों को लॉकडाउन की अवधि तक घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर के मोहल्ला मझरा प्रभु निवासी 60 वर्षीय महिला की तबियत खराब होने पर परिजन छह जुलाई को उसे एक निजी अस्पताल ले गए थे। हालत बिगड़ने पर महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां महिला का कोरोना टेस्ट कराने के लिए सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।
इस बीच महिला की हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। नौ जुलाई को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। 10 जुलाई को महिला का अंतिम संस्कार स्थानीय शमशान घाट में कर दिया गया। 11 जुलाई को देर शाम मृत महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम एपी वाजपेयी, तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान, कोतवाल संजय पांडेय, एसएसआई एमसी कांडपाल ने मौके पर जाकर लोगों को सचेत किया। मृतका के घर और आसपास के चिन्हित क्षेत्र को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
कंटेनमेंट जोन में कुल 89 परिवार निवास करते हैं जबकि आसपास के क्षेत्र नैनीताल रोड, नहर मझरा, पहाड़ी कॉलोनी और रामराज रोड तक के क्षेत्र को बफर जोन बनाया गया है। लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की कड़ी हिदायत दी गई। साथ ही नगर पालिका प्रशासन को कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं के उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
तीन अस्पताल अगले आदेशों तक के लिए बंद
बाजपुर। एसडीएम एपी वाजपेयी ने बताया कि मृत्यु से पहले महिला का उसके परिजनों ने नगर के मुख्य मार्ग, रामपुर रोड और तहसील के सामने सहित तीन निजी अस्पतालों में इलाज कराया था। एहतियातन तीनों अस्पतालों को सैनिटाइज किया गया। साथ ही अगले आदेशों तक तीनों अस्पतालों को बंद करने के निर्देश दिए गए र्है। वहीं, शहर के श्मशान घाट को भी सैनिटाइज किया गया है। प्रशासन अब महिला की अंत्येष्टि में शामिल होने वाले लोगों को चिन्हित करने में जुटा है।
बाजपुर में लिए 76 लोगों के सैंपल
बाजपुर। एसडीएम एपी वाजपेयी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना पॉजिटिव मृत महिला के संपर्क में आने वाले परिजनों सहित 49 लोगों के सैंपल लिए हैं। वहीं, बाजपुर क्षेत्र से रविवार को कुल 76 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। बाजपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 21 हो गई है।
मृतक की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव
सुल्तानपुर पट्टी। ग्राम जगन्नाथपुर में एक युवक की बीमारी से हुई मौत पर ग्रामीणों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने शव का सैंपल लेकर जांच के लिए रुद्रपुर भेजा था। रविवार सुबह मृतक की रिपोर्ट निगेटिव आई। शनिवार को गोंडा निवासी रफी उल्लाह (45) की तबियत खराब होने से मौत हो गई। रफी उल्लाह ग्राम जगन्नाथपुर में 12 साल से किराए के मकान में अकेला रह रहा था।
रफी उल्लाह की दो दिन पहले अचानक तबियत खराब होने से शनिवार को अचानक मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृत रफी उल्लाह का सैंपल लेकर कोरोना की जांच के लिए रुद्रपुर भेज दिया। रविवार को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इससे क्षेत्र के लोगों और अधिकारियों ने राहत महसूस की। डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें