फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सिर्फ 12वीं तक की पढ़ाई और देने लग गया दवाई

Fri, 25 Apr 2025 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम को निरीक्षण के दौरान एक क्लीनिक में 12वीं पास युवक दवाई बांटता मिला। इसके अलावा एक अस्पताल के साथ ही दो अन्य क्लीनिकों में भी अनियमितताएं मिलीं। इस पर टीम ने चारों को सील कर दिया।
विज्ञापन

उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजीव कुमार गांधी बृहस्पतिवार शाम टीम के साथ डिफेंस कॉलोनी स्थित सुरेश क्लीनिक पर पहुंचे। यहां टीम को 12वीं पास युवक मरीजों को दवाइयां देता मिला।
क्लीनिक में आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दवा भी मिली। इसके बाद टीम खड़कपुर देवीपुरा स्थित दूसरे बंगाली क्लीनिक पर पहुंची। यहां भी दोनों तरह की दवाइयां बरामद हुईं। इसके बाद टीम ने शुगर मिल रोड पर पाल क्लीनिक का निरीक्षण किया तो वहां मोटापा कम करने के गारंटेड इलाज का दावा किया जा रहा था।
विज्ञापन

टीम को अलीगंज रोड स्थित वरदान अस्पताल में पीरूमदारा निवासी महिला रोगी को खून चढ़ाया जा रहा था, लेकिन यहां डॉक्टर नहीं थे। अस्पताल में केवल एक लड़की और लड़का कार्यरत मिले। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह 23 अप्रैल से यहां भर्ती है।
उसका प्रसव यहीं हुआ था। बताया कि उसने सारी जांचें सरकारी अस्पताल में कराईं। बाद में किसी महिला की सलाह पर यहां आई थीं।
इस पर टीम ने महिला को 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भेजा और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अल्पना मिश्रा की देखरेख में भर्ती कराया। अस्पताल में एक मेडिकल स्टोर भी था, लेकिन वहां कोई व्यक्ति नहीं मिला। टीम में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रियांक चौहान और कपिल चंद्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें