फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वुडबाल नेशनल चैंपियनशिप में विद्यार्थियों ने जीते रजत और कांस्य

Sat, 23 May 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ में हुई वुडबाल नेशनल चैंपियनशिप में रजत एवं कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि 14 से 17 मई के मध्य छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर के कृष्णा विकास ग्लोबल स्कूल में 20वीं सीनियर एवं 14वीं जूनियर स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। संस्थान के बीकॉम (ऑनर्स) द्वितीय सेमेस्टर के छात्र अथर्व चौधरी ने रजत, निष्कर्ष चौधरी ने कांस्य पदक जीता है।
इससे पूर्व भी संस्थान के कई छात्र छात्राएं वुडबाल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर पदक जीत चुके हैं। संस्थान के क्रीड़ा प्रभारी दीपक गुप्ता का विद्यार्थियों की जीत में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें