फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: छात्र-छात्राओं को कलस्टर विद्यालय में एडमिशन पर मिलेगी निशुल्क परिवहन की सुविधा

Sat, 22 Mar 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के सचिव ने महुआडाबरा में ब्लॉक क्षेत्र के पहले कलस्टर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ताकि कलस्टर बनाने के बाद विद्यालय में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन


शुक्रवार को उत्तराखंड बोर्ड सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने महुआडाबरा के पीएमश्री नेहरू राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षिक माहौल एवं पर्याप्त संसाधन देने के लिए कलस्टर विद्यालय योजना शुरू की है। इसके तहत कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के बीच में महुआडाबरा को ब्लॉक क्षेत्र का पहला कलस्टर विद्यालय विकसित किया है। इसमें सभी शिक्षक व संसाधन दिए जाएंगे। आसपास के कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के छात्र-छात्राओं को कलस्टर स्कूल में एडमिशन लेने पर उन्हें स्कूल आने जाने के लिए निशुल्क परिवहन की सुविधा दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय की लैब, कंप्यूटर लैब, कक्षा कक्ष, पुस्तकालय, बागवानी एवं खेल मैदान आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अतुल कुमार अग्रवाल ने विद्यालय में संचालित इंटर की कक्षाओं में भूगोल, कॉमर्स, संस्कृत व गृह विज्ञान के विषयों को सृजित करने और विद्यालय में मानक अनुसार छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों के पद सृजित करने की आवश्यकता बताई। वहां परिषद के अपर सचिव बृजमोहन सिंह रावत, एमसी नैनवाल, आरएम तिवारी, बृजमोहन लाल, डॉ. तजम्मुल हसन, मो. नाजिम कमर, नफीस अहमद, अजय कुमार, चेतन कुमार, जयवीर सिंह, उपेंद्र सिंह, राजेश कुमार चौधरी, राधा कृष्ण तिवारी, हरीश शर्मा, नूतन रानी, नीतू सैनी, मोनिका आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें