फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवथाओं के मकड़जाल में फंसा है जीजीआईसी

विज्ञापन
काशीपुर जीजीआईसी में दरी पर बैठी छात्राओं से जानकारी लेते विधायक चीमा। अमर उजाला - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी के साथ ही कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इनके प्रति विभागीय अधिकारी अथवा किसी जनप्रतिनिधि ने कोई रुचि न दिखाई। इस समस्या पर अमर उजाला ने 21 जुलाई के अंक में खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

खबर पढ़कर शुक्रवार को विधायक हरभजन सिंह चीमा ने जीजीआईसी का औचक निरीक्षण किया। मौके पर कक्षा 11 और 12 की छात्राएं दरी पर बैठकर अध्ययन करती पाई गईं। स्कूल में कक्षाओं की खिड़कियां टूटी मिली। उन्होंने प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. मीनाक्षी से विद्यालय की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कक्षा 11 में पंजीकृत 438 छात्राएं चार सेक्शन में पढ़ते मिलीं। कक्षा 12 में 550 पंजीकृत छात्राएं भी चार सेक्शनों में दरी पर बैठकर पढ़ती पाई गई। जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
बरामदें और छतों से टपकता है पानी
काशीपुर। कक्षा 11 और 12 की छात्राओं ने विधायक को बताया कि छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण छात्राओं को कक्ष के बाहर बरामदे में बैठकर पढ़ना पढ़ता है। बरसात में बरामदे और छत टपकते हैं। खिड़कियां टूटी होने पर बंदर भी अंदर आ जाते हैं। प्रधानाचार्य और शिक्षिकाओं ने विद्यालय गेट के दोनों ओर फास्ट फूड के ठेले हटवाने और हरियावाला से काशीपुर के बीच एक दूसरा जीजीआईसी बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

सरकारी हैंडपंपों की मरम्मत की जाएगी। विद्यालय गेट पर लगने वाले ठेलों को शीघ्र हटवाया जाएगा। छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण पूर्व में भेजे द्वितीय जीजीआईसी बनाने का प्रस्ताव को भी शासन में बात कर शीघ्र स्वीकृत कराया जाएगा। - हरभजन सिंह चीमा, विधायक काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें