रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में कुमाऊं विवि के कुलपति का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता।
- फोटो : RUDRAPUR
एसबीएस पीजी कॉलेज में सीटें न बढ़ाने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका। उन्होंने छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
एबीवीपी का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रुद्रपुर कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में सीटों की संख्या कम होने के कारण अधिकांश छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित हो रहे हैं। निजी डिग्री कॉलेजों में महंगी फीस की वजह से वहां प्रवेश ले पाना सभी छात्र-छात्राओं के लिए संभव नहीं है। वहां एबीवीपी के कुमाऊं सह संयोजक रचित सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल गुप्ता, जिला सह संयोजक विपिन पांडेय, तहसील संयोजक चंदन भट्ट, ब्लॉक संयोजक शौरभ राठौर, आकाश बाठला, पुनीत सिंह, विचित्र सिंह, कमलेश, अभिजीत गंगवार आदि थे।