फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur Protest: डी फार्मा के एग्जिट एग्जाम का विरोध प्रदर्शन, फार्मेसी के छात्रों ने डीएम को दिया ज्ञापन

Mon, 09 Sep 2024 08:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में डी फार्मा के एग्जिट एग्जाम के विरोध में फार्मेसी के छात्रों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
डी फार्मा के एग्जिट एग्जाम का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

रुद्रपुर में डी फार्मा के एग्जिट एग्जाम के विरोध में फार्मेसी के छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम उदयराज सिंह को ज्ञापन देकर फार्मेसी की निर्णायक संस्था पारनेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) के निर्णयों में संशोधन कराने की मांग की।

विज्ञापन


ये पढ़ें- रुद्रपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: पूर्व सीएम ने भाजपा पर साधा निशाना, महिला अपराध के खिलाफ उठाई आवाज

सोमवार को सिक्स सिग्मा, द्रोण कॉलेज, देवस्थली पीठ व आरआईटी कॉलेज के छात्र गांधी मैदान में एकत्र हुए। यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कहा कि उनकी तरफ से नियमानुसार होने वाली सभी परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर लिया गया है, लेकिन पीसीआई की ओर से संशोधन कर तीन दिवसीय परीक्षा को लागू कर दिया गया। जबकि छात्र दो साल में 16 परीक्षाएं उत्तीर्ण करते हैं। तीन दिवसीय परीक्षा के लिए सर्वाधिक फीस 5900 रुपये निर्धारित की गई है। वहां छात्र जुनैद, गुफरान खान, प्रशांत, अनुराग मंडल, राहुल शर्मा, रजत कश्यप, साहिल, शिवम वर्मा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें