डिग्री कॉलेज में योग डिप्लोमा की कक्षा शुरू न होने से भड़के छात्रों ने कॉलेज गेट पर तालाबंदी की। शनिवार को छात्र संघ उपाध्यक्ष धीरज पांडे की अगुवाई में कई छात्र एकत्र होकर प्राचार्या कार्यालय के पास पहुंचे और हंगामा काटा। उसके बाद कालेज गेट पर तालाबंदी कर दी, इससे कुछ देर तक शिक्षण कार्य प्रभावित रहा।
आरोप है कि डेढ़ माह पहले छात्रों ने आंदोलन चलाया था। कॉलेज प्रशासन के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया था। लेकिन कुमाऊं विवि प्रशासन की तरफ से मांग को पूरा नही किया गया। उन्होंने योग कक्षाके प्रति उच्च शिक्षा विभाग पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
छात्रों ने कहा कि इस मामले को कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के समक्ष रखा जायेगा। मौके पर उमेश कुमार, भीमकेश, रजत राठौर, दीपक कुमार, अरुण कुमार, सचिन भट्ट, रोशन कुमार, अमित कुमार, योगेश कुमार आदि थे।