जसपुर में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते केनरा बैंक के कर्मचारी।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। केनरा बैंक कर्मियों ने सम्मान समारोह आयोजित कर बीएसवी इंटर कॉलेज के मेधावियों एवं खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया। बृहस्पतिवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बैंक कर्मियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाले छात्र विशेष कुमार, अनस हुसैन, सुहानी, काजल, रिहाना, हर्ष कुमार, अभिषेक कुमार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम आए प्रिया, वर्षा, कंचन, अंजलि, प्रशांत कुमार, अनुज कुमार, रितिक कुमार, दीपक कुमार, नीरज कुमार, मोहित कुमार, नीलम, कैडेट विशाल कुमार और वीरेश कुमार को लेखन सामग्री और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य पीयूष कुमार अग्रवाल ने बैंक कर्मियों का आभार प्रकट किया। वहां पर धीरज कुमार, स्वाति ध्यानी, राजेश कुमार, निशु अधिकारी, मेजर स्वतंत्र मिश्रा, सर्वेश शर्मा, लवकुश तिवारी, महावीर सिंह, राजीव कौशिक, विनोद कुमार, अनिल कुमार आदि थे। (संवाद)