बाजपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह में मौजूद छात्र-छात्राएं।
- फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। ग्राम बरहनी के प्रगतिशील जूनियर हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नवोदय विद्यालय रुद्रपुर, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय खटीमा, एकलव्य विद्यालय खटीमा और एकलव्य विद्यालय बाजपुर में चयनित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया।
चयनित छात्र- छात्राओं में गुंजन कुंमारी, स्नेहा, विशाल, योगेश सिंह, कुमारी भूमिका, समीर, अंकित शामिल रहे। यहां स्कूल प्रबंधक सुभाष कांडळ्पाल, नरेश गोयल, समाजसेवी विरेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ मोहन चंद्र पांडे, भूपेंद्र सिंह, केशव दत्त कांडपाल, अशोक कुमार, विजय सिंह, आदि मौजूद रहे। (संवाद)