बाजपुर में घर पर ही ऑनलान पढ़ाई करते विद्यार्थी।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने कोरोना वायरस को लेकर पढ़ाई जारी रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। सत्र 2020- 21 की पढ़ाई जारी रखने के लिए स्कूल के शिक्षकों ने हर कक्षा का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है।
इसके माध्यम से विद्यार्थियों को ऑनलाइन किताबें पढ़ाने, लेक्चर ऑनलाइन रिकॉर्ड कर वीडियो, ऑडियो प्रोजेक्ट, जूम क्लास मीटिंग के जरिए कक्षाएं शुरू की गई हैं। प्रधानाचार्य महेश कुमार ने बताया कि महामारी से बच्चों को सबसे अधिक बचाने की जरूरत है। ऐसे में ऑनलाइन क्लासेस के जरिए बच्चों का कोर्स पूरा करने में आसानी होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से कक्षाओं के ग्रुप से जुड़ने का आह्वान किया है।