फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक कर लिया लेकिन इंटर की छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई

विज्ञापन
जिला समाज कल्याण कार्यालय में छात्रवृत्ति की जानकारी प्राप्त करतीं छात्राएं। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
इंटर पास करने के बाद जिले की 3402 छात्राएं अपना स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं, लेकिन स्नातक की पढ़ाई के लिए मिलने वाली 51 हजार की राशि अभी तक नहीं मिली। परेशान छात्राएं समाज कल्याण और बाल विकास विभाग कार्यालय के चक्कर काटती रहती हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के लाभार्थियों को अब तक नंदा गौरा योजना में 51 हजार रुपये की छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर हाल ही में बजट जारी करने की घोषणा की गई। सीएम की घोषणा के बाद ही छात्राएं दोबारा विकास भवन स्थित समाज कल्याण कार्यालय व महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय के चक्कर काटने लगी हैं। छात्राओं ने कहा कि पिछले चार वर्षों से वह छात्रवृत्ति के लिए विभागों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन अधिकारियों की ओर से सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद छात्रवृत्ति मिलने की उम्मीद जगी है। इधर, समाज कल्याण कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बीपीएल वर्ग की गरीब 2477, अनुसूचित जाति की 532 व जनजाति की 393 बालिकाओं ने आवेदन किए थे। विभाग की ओर से इनके लिए 17 करोड़ 34 लाख 52 हजार रुपये के बजट की मांग की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने कहा कि नंदा गौरा योजना अब महिला एवं बाल विकास विभाग में संचालित होती है। लेकिन फिर भी छात्राओं के लिए शासन से बजट की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें