फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश को लेकर छात्र गुट भिड़े , एक घायल

Sun, 13 Dec 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 छात्र संघ चुनावी रंजिश को लेकर दो छात्र गुटों के बीच लाठी डंडे चले। जिसमें एक छात्र घायल हो गया। आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर एसएसआई का घेराव कर तहरीर सौंपी।
शनिवार को रामराज रोड गांव फौजी कालोनी में छात्र गुरजंट और छात्र मंदीप खैरा के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें गुरजंट निवासी गांव फौली कालोनी घायल हो गया। लोगों की भीड़ लगने पर एक पक्ष फरार हो गया। खबर मिलते ही घायल गुरजंट के समर्थक और परिजन एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने एसएसआई केपी टम्टा का घेराव कर तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 तहरीर में मंदीप खैरा, छात्र संघ अध्यक्ष अमन बंसल सहित पांच छात्रों पर बाइक से घेराबंदी कर लाठी डंडे से हमला कर घायल करने और तमंचे से धमकी देने का आरोप लगाया है। वहां पर प्रधान गुरनाम सिंह, प्रेम शर्मा, गुरदेव सिंह, सुखजीत सिंह, वचन सिंह, कुलदीप सिंह, जोगेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, बिट्टू आदि थे। बताते चलें कि  छात्र गुट पहले भी कई बार भिड़ चुके हैं। सीओ राजीव मोहन ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें