सितारगंज नगर पालिका परिसर में अनिश्चितकालीन धरना देते पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे व पूर्व विधायक ना?
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों का एडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर चल रहा बेमियादी धरना तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। पूर्व विधायक नारायण पाल और ठेकेदार यूनियन ने भी धरने का समर्थन किया है।
सितारगंज पालिका के विकास कार्यों को एडीएम पर अवरुद्ध करने का आरोप लगाते हुए पालिकाध्यक्ष हरीश दूबे शुक्रवार से धरने पर बैठे हैं। दुबे ने कहा कि प्रशासन ने अगर शीघ्र आंदोलन की सुध न ली तो वह पालिका कार्यालय में तालाबंदी कर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इधर, पर्यावरण मित्रों ने भी बोर्ड की मांगें शीघ्र पूर्ण न होने पर नगर में सफाई ठप करने की चेतावनी दी। वहां सभासद रवि रस्तोगी, मरगूब अंसारी, अकरम बेग, जिलानी अंसारी, सचिन गंगवार, रहमत हुसैन, नसीम मलिक, मो. आरिफ, दीपक चौहान आदि थे। संवाद