फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 65 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
दिनेशपुर में रक्तदान करता व्यक्ति। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
दिनेशपुर। नन्हे कदम समिति और द मेडिसिटी ब्लड बैंक की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 65 लोगों ने रक्तदान किया। रविवार को आईटीआई मैदान में आयोजित शिविर का उद्घाटन डिप्टी सीएमओ डॉ. अभिषेक शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार और किसान सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष रोहित मंडल ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर रक्त की आवश्यकता बढ़ गई है। कोरोना से पीड़ित जो मरीज ठीक हो रहे हैं, उन्हें तुरंत रक्त की आवश्यकता हो रही है। इस दौरान कोरोनाकाल में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग देने वाले कोरोना वॉरियर्स को समिति की ओर से स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में हिमांशु सरकार, प्रवीण सरकार, मार्क पिंटू, सुदर्शन विश्वास, राकेश मंडल, रवि सरकार, राजेश नारंग, तापस विश्वास,राजेश दास,अमृत विश्वास, इंद्रजीत मंडल, मनोज राय, शुभम वाधवा, सुकुमार सरकार आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें