फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर पीजी कॉलेज में छात्रों ने जड़े ताले

विज्ञापन
बाजपुर महाविद्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन करते विद्यार्थी। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रोन्नत करने का आदेश न आने से भड़के विद्यार्थियों ने पीजी कॉलेज में तालाबंदी कर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। उसके बाद छात्र संघ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भूख हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन

शनिवार को छात्र संघ अध्यक्ष मयंक कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने पीजी कॉलेज के प्राचार्य केे दफ्तर में हंगामा काटा। इसके बाद गेट पर तालाबंदी कर नारेबाजी की। काफी देर तक प्रदर्शन करने के बाद छात्र संघ अध्यक्ष मयंक कुमार और उपाध्यक्ष अभिषेक यादव ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। छात्रों का आरोप है कि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रोन्नत करने की बात कही गई है लेकिन परीक्षा का समय नजदीक आने के बाद भी कोई स्पष्ट आदेश लिखित में नहीं आया है। ऐसे में विद्यार्थियों के समक्ष भ्रम की स्थिति है। वहां छात्र संघ सचिव दानिश मंसूरी, दिनेश प्रजापति, तुषार, हर्ष, अंकित, दीपक चौधरी, अजीत, रोहित मेहरा, संदीप यादव, राशिद, मनीष, रोहित सागर आदि थे। इधर, प्राचार्य डॉ. कमला चंयाल ने बताया कि आंदोलनकारियों को समझाने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं माने। पुलिस प्रशासन को छात्रों की भूख हड़ताल के संबंध में सूचित कर दिया गया है। इस बीच कॉलेज मेें एमकॉम संबद्धता विस्तारीकरण के लिए पहुंचे पैनल का कार्य भी हड़ताल के चलते प्रभावित रहा।
हल्द्वानी जाने वालों छात्रों के लिए बसों की कमी नहीं रहेगी
खटीमा। सीमांत क्षेत्र में रहने वाले और कुमाऊं विवि नैनीताल के हल्द्वानी एवं अन्य कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बसों की कोई कमी नहीं रहेगी। परिवहन निगम के एआरएम (टनकपुर) केएस राणा ने बताया कि टनकपुर और खटीमा से हल्द्वानी जाने वाली रोडवेज की बसों की कोई कमी नहीं रहेगी। सुबह से शाम चार बजे तक हल्द्वानी तक 12 बसें चलती है। इसमें टनकपुर से अल्मोड़ा, भवाली, नैनीतालए द्वाराहाट, गणाई के अतिरिक्त छह बसें हल्द्वानी तक चलती है। कोविड-19 के चलते छात्रों के लिए किराया आदि में कोई छूट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें