फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों ने जंगलात का बैरियर और दीवार तोड़ी

विज्ञापन
बाजपुर जंगलात का टूटा जबरान बेरियर को देखते वन क्षेत्राधिकारी। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। हाथियों के झुंड ने जंगलात का बैरियर, एक घर की दीवार तोड़ दी और धान की फसल रौंद कर बर्बाद कर दी। ग्रामीणों ने बमुश्किल हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात हाथियों ने बरहैनी जंगलात के जबरान बैरियर को तोड़ दिया। दहशत से वन कर्मचारी गेट पर बने एक कक्ष में छिप गए। इसके बाद हाथियों ने जबरान निवासी मंगल सिंह खनका के घर की चहारदीवार को तोड़ दिया। उसके बाद हाथियों ने खेत में चहल कदमी कर धान की फसल चौपट कर दी। खबर मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने कनस्तर आदि बजाकर बमुश्किल हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।
शनिवार सुबह बरहैनी रेंजर रूपनारायण गौतम ने जंगलात टीम के साथ मौके पर जाकर जांच की। रेंजर ने बताया कि मंगल सिंह खनका की करीब एक बीघा धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। इधर भाजपा नगर मंडल महामंत्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने पीड़ित को मुआवजा देने और जंगल के किनारे चमकीली तार लगाने, रात के समय वन विभाग की शेर की आवाज वाली हूटर गाड़ी लाकर सड़क किनारे घुमाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें