फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ीनेगी में आंबेडकर पार्क के विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
कुंडा थाने में एसओ से मिलते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। आंबेडकर पार्क के उद्घाटन के विवाद में गढ़ीनेगी में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पर अभद्रता और धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुंडा थाने पहुंचकर भाजयुमो नेता पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

23 मार्च को गढ़ीनेगी निवासी छोटेलाल ने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सचिन बाठला पर अभद्रता और धमकाने का आरोप लगाते हुए कुंडा थाना पुलिस को तहरीर सौंपी थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुंडा थानाध्यक्ष अरविंद चौधरी को पत्र देकर आरोपों को बेबुनियाद बताया। इधर, बाठला ने कहा कि पार्क के रखरखाव के लिए शासन से धन स्वीकृत हुआ था। मुख्य अतिथि को बुलाने के विवाद में दूसरे पक्ष ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। वहां पर गुरताज भुल्लर, रेशम सिंह, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, विपिन, नौबत सिंह थे। वहीं, दूसरे पक्ष के छोटे लाल ने कहा कि भाजयुुुुमो नेता सत्तारूढ़ दल से किसी को बुलाना चाह रहे थे। जबकि स्थानीय लोगों का मानना है कि किसी बाहर के व्यक्ति से पार्क का उद्घाटन न कराया जाए। इसी विवाद में बाठला ने अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें